मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक सेमेस्टर- 3 एवं यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा के दौरान मंगलवार को कदाचार के आरोप में कुल 10 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। सभी परीक्षार्थी मुंगेर स्थित आरडी एंड डीजे कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर कदाचार करते हुए पकड़े गए। प्रथम पाली में सत्र 2024-28 के यूजी सेमेस्टर- 3 के ग्रुप-सी एवं डी में शामिल एमजेसी- 3 विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। इस पाली में कुल 16660 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 393 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान आरडी एंड डीजे कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर 7 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए, जिन्हें तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।वहीं द्वितीय पाली में सत्र 2023-27 के यूजी सेमेस्टर- 5 के ग्रुप-बी में शामिल एमआईसी- ...