चित्रकूट, अगस्त 29 -- मानिकपुर, संवाददाता। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग में सीमा से सटे मप्र के चितहरा के पास ट्रैक पर बाढ़ का पानी करीब दो फीट भर गया। जिससे ट्रेनें का आवागमन बाधित रहा। कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई। जबकि दूर-दूर से आने वाले ट्रेनों को कर्मचारियों ने ट्रैक पर पैदल चलकर मंद गति से निकलवाया। ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण शनिवार को सुबह करीब पांच बजे से विभिन्न रूटों की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। अचानक रेल यातायात रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक से करीब 11:30 बजे धीरे धीरे प्वाइंटमैन के जरिए ट्रेनों को संकेत देकर प्लेटफार्म मे लाने व आगे रवाना किया। यह भी पढ़ें- ट्रैक पर भरा पानी, चार ट्रेनों पर लगा ब्रेक रेलवे ट्रैक मे जलभराव के चलते रीवा-आनन्द बिहार, पवन एक्सप्रेस, जनता एक्सपे्रस, ग...