रामगढ़, जून 26 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। साइबर अपराध के मामले में गुरुवार को की गई कार्रवाई के तहत मुंबई पुलिस ने कुजू ओपी पुलिस के सहयोग से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गए कुजू निवासी 29 वर्षीय अनिमेष कुमार उर्फ आकाश व 32 वर्षीय गणेश भुईया है। बताया गया है कि मुंबई में हुई साइबर ठगी के करीब तीन लाख रुपए गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के बैंक खातों में रिसीव की गई थी। पुलिस मामले  में शामिल नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही। वहीं पता लगाया जा रहा है कि कोयलांचल क्षेत्र में साइबर ठगी गिरोह का नेटवर्क कहां कहां तक फैला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...