प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 24 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सुजानगढ़ शिरोमणि पांडेय का पुरवा गांव निवासी राजनारायण पांडेय कोहंडौर बाजार में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। उनका 36 वर्षीय इकलौता बेटा लक्ष्मीकांत उर्फ रोशन पांडेय मुंबई में एक निजी कंपनी में वाहन डिलीवरी करने का काम करता था। वह पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता था। बीते दिनों वह कंपनी से वाहन डिलीवरी करने के लिए उत्तर प्रदेश के लिए निकला था। रविवार को उसने पत्नी को फोन करके बताया कि चेन्नई जाना है। देर शाम घर पर पिता राजनारायण के पास फोन आया कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। वह जौनपुर के मड़ियाहूं इलाके में अपने दोस्त की शादी में आया है। परिजन जौनपुर पहुंचे तो रोशन उन्हें मृत अवस्था में मिला। परिजन शव लेकर गांव चले आए। वे मौत को लेकर संदेह जता रहे हैं। सूचना पर पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.