जौनपुर, जून 28 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को मुंबई से घर लौट रहे दंपति के बीच सड़क पर ही मारपीट हो गई। घटना में पत्नी के चेहरे पर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद महिला अपने चाचा के साथ मायके चली गई। लाइनबाजार क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता है। वह वहां फल का ठेला लगाता है। महिला के अनुसार पति का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध होने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुंबई में भी कई बार मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां समझौते के बाद दोनों को भेज दिया गया था। महिला का आरोप है कि विरोध के बाद पति उसे गोदान एक्सप्रेस से घर लेकर आ रहा था। यात्रा के दौरान भी कथित तौर पर दूसरी महिला का फोन आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसकी जानकार...