प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- सांगीपुर। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा निवासी 27 वर्षीय उमाशंकर पुत्र रामलाल मुंबई से बुधवार को घर आ रहा था। प्रयागराज में ट्रेन से उतरने के बाद वह रोडवेस बस से प्रतापगढ़ आ रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसके साथ जहरखुरानी कर नकदी और सामान उड़ा दिया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...