मुंबई से लाखों की चोरी, भागने के क्रम में मधुपुर में धराया
देवघर, जुलाई 18 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन, नवी मुंबई क्षेत्र के एक घर सेंधमारी कर लाखों रुपए की चोरी फरार आरोपी को आरपीएफ मधुपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सीमावर्ती गिरिडीह खुर्द, टोला बनियाडीह निवासी 33 वर्षीय विकास कुमार यादव है।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी ने गत 14 जुलाई को पनवेल सिटी निवासी प्रदीप भारती के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली थी। चोरी के बाद आरोपी डाउन ट्रेन नंबर- 12362 आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस से फरार होकर मधुपुर होते हुए गिरिडीह जाने के फिराक में था। उसी क्रम में मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए लोकेशन और हुलिया के आधार पर आरोपी को मधुपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक किया गया। आरोपी ट्रेन से मधुपुर उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर चार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.