पाकुड़, जुलाई 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। महाराष्ट्र पुलिस ने पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र की चार नाबालिग लड़कियों तथा पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तीन लड़कों को मुंबई से रेस्क्यू किया है। गुरुवार को इन बच्चों को पाकुड़ स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

लड़कियों का पुनर्वास जहां लड़कियों को काउंसलिंग के लिए बालिका गृह भेज दिया है। वहीं लड़कों से काउंसलिंग के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों को तीन माह पूर्व एक दलाल काम दिलाने के बहाने पंजाब के अंबाला शहर ले गया था। वहां उन्होंने लगभग 10 दिन तक काम किया। अंबाला में कुछ दिन काम करने के बाद, घर की याद आने पर चारों लड़कियां वहां से भाग निकलीं। अंबाला से घर आने के बजाय, वे गलती से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गईं और मुंबई पहुंच ...