आजमगढ़, अगस्त 25 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुंजी गांव निवासी 36 वर्षीय युवक की मुंबई में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। सोमवार को उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। वह मुंबई में शटरिंग का काम करता था। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के कुंजी गांव निवासी 36 वर्षीय देवेंद्र पत्नी-बच्चों के साथ मुंबई में रहता था। वह शटरिंग का काम करता था। दस दिन पूर्व उसने पत्नी-बच्चों को घर भेज दिया था। उसे भी घर आना था। ठेकेदार से रुपये लेने के लिए वह रुक गया था। 19 अगस्त को वह घर आने के लिए निकला था। ट्रेन बोरीवली के पास रुकी थी। वह ट्रेन से नीचे उतर गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। जीआरपी ने घायल देवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित...