गिरडीह, जून 17 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के हरनी गांव निवासी मनोज मिस्त्री का शव मंगलवार को मुंबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे। बताया जाता है कि मनोज मिस्त्री मुंबई के मोतीलाल नगर में रहकर मजदूरी करते थे। मजदूरी कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी दौरान मुंबई में उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मनोज मिस्त्री अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्...