वाराणसी, अप्रैल 7 -- बाबतपुर (वाराणसी)। मुम्बई से दरभंगा जा रहा इंडिगो एयरलाइन्स का विमान सोमवार की दोपहर में डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6 ई 535 मुम्बई से अपने निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरकर सुबह लगभग सुबह 11:55 बजे दरभंगा हवाई क्षेत्र में पहुंचा। मौसम के ख़राब होने के चलते विमान को एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान लगभग एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद बाबतपुर डायवर्ट होकर दोपहर 12:30 बजे बाबतपुर में उतरा। आधे घंटे के इंतजार के बाद मौसम सामान्य होने के बाद दोपहर 1 बजे दरभंगा के लिए वापस उड़ान भरा। इस दौरान विमान में सवार सभी 154 यात्री बैठे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...