देवघर, सितम्बर 30 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड के घोषपुर गांव निवासी सुरेंदर टुडू की ट्रेन यात्रा के दौरान मौत हो गयी। वह मुंबई से ट्रेन से जसीडीह लौट रहा था। उसी दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा रेलवे स्टेशन के पास उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान घोषपुर गांव निवासी चुड़का टुडू के पुत्र सुरेंदर टुडू के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेंदर टुडू मुंबई से जसीडीह आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। रास्ते में बुरहानपुर स्टेशन के पास उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी। हालांकि मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। बताया गया कि सुरेंदर के साथ गांव का ही बुद्धिनाथ मरांडी भी यात्रा कर रहा था। घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए बुद्धिनाथ मरांडी से संपर्क क...