महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कानापार निवासी एक युवक हादसे का शिकार हो गया है। मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करने वाला यह युवक घर लौटते समय सतना मध्य प्रदेश में ट्रेन से गिर गया। उसकी लाश ट्रैक पर मिली। खबर मिलते ही यहां कोहराम मच गया है।कानापार निवासी वीरभ्रद साहनी (24) पुत्र स्व. राकेश निषाद दो माह पहले मुंबई में पेंटिंग का काम करने गया था। बीते 13 मार्च को वह अपने घर कानापार आ रहा था। इसकी सूचना फोन पर अपने परिजनों को दी थी। उसके बड़े भाई श्याम निषाद का कहना है कि 13 तारीख की देर शाम बात होने के बाद 14 मार्च की सुबह से उसका फोन बंद आ रहा था। फिर 18 तारीख की सुबह फोन आया। एक रेलवे अधिकारी और एसएसबी की ओर से सूचना मिली कि सतना मध्य प्रदेश में वीरभ्रद की रेलवे लाइन पर लाश मिली है। उसके कप...