मुंबई से घर लौट रहा युवक रास्ते में हुआ लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- बंधवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई गए युवक के अचानक लापता हो जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। युवक मुंबई पालघर से ट्रेन से घर लौट रहा था। देर रात तक परिजनों से उसकी मोबाइल पर बातचीत होती रही। सुबह अचानक मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी झारखंड तिवारी ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा संदीप तिवारी मुंबई के पालघर में मजदूरी करता था। सात मई को वह ट्रेन से घर आने के लिए निकला था। रास्ते में देर रात तक परिवार वालों से उसकी बातचीत होती रही। परिजनों के मुताबिक युवक ने घर पहुंचने की बात कही थी। सुबह जब फोन मिलाया गया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की। मगर कहीं कोई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.