फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- कायमगंज, संवाददाता। मुंबई से घर लौट रहा सिद्धार्थनगर का एक मजदूर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस जांच में उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन कायमगंज के पृथ्वीदरवाजा क्षेत्र में मिलने के बाद परिजन बुधवार को कोतवाली पहुंचे और युवक की तलाश की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना उसका बाजार क्षेत्र के गांव कटकी निवासी सुधीर मुंबई में मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार वह सात जून को मुंबई से अपने घर के लिए रवाना हुआ था। उसके सिर में चोट लगी थी, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाना उसका बाजार में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस की जांच में सुधीर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन 8 जून को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे के बीच कायमगंज के पृथ्वी...