सिद्धार्थ, अप्रैल 11 -- पथरा, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र का एक युवक मुंबई से घर के लिए चला लेकिन पांच दिन बीत जाने बाद भी नहीं पहुंचा। अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। शुक्रवार को उसकी पत्नी ने बताया कि थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।नोनहवा डीह निवासी रिंकू शर्मा जो मुम्बई में रहकर मजदूरी करता हैं। घर पर आयोजित एक मंगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छह अप्रैल को ट्रेन से घर के लिए निकला था। पत्नी को फ़ोन करके बताया ,कि उनका सारा सामान चोरी हो गया है। अब वापस मुम्बई जा रहा है। पत्नी स्वाती ने बताया कि उसके अगले दिन सुबह से ही मोबाइल नम्बर बंद है। डर सता रहा है कि कही कोई अनहोनी तो नहीं हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.