मुंबई से गोरखपुर की फ्लाइट रद्द, बैग का तकिया बना प्लेन के पास ही लेट गए यात्री
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- गोरखपुर, आशीष श्रीवास्तव। मुंबई से गोरखपुर की स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। इसके बाद कुछ यात्री बैग का तकिया बनाकर वहीं प्लेन के पास लेट गए। हालांकि कुछ देर विरोध जताने के बाद उन्हें वापस चेकइन एरिया में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि यात्रियों को पहले विमान में बैठाया गया था। करीब एक घंटे तक अंदर बैठाने के बाद अचानक फ्लाइट रद्द करने की घोषणा की गई। वजह यह बताई गई कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात 8 बजे के बाद लैंडिंग की इजाजत नहीं है। फ्लाइट रद्द होने की घोषणा के बाद यात्रियों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 553 का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे का था। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन ने कई बार समय बदला। इसके बाद बोर्डिंग कराई गई। यात्रियों को सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.