बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी व 25 हजार के इनामिया को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे मुम्बई के बान्द्रा बेस्ट से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बस्ती पहुंचने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस कार्यालय के अनुसार इनामिया वांछित अजफरूल हक उर्फ अफजरुल हक उर्फ प्रिंस निवासी पुरानी बस्ती के खिलाफ कोतवाली में गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में इसी माह एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में भी वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी के साथ चौकी प्रभारी रोडवेज राजकुमार, चौकी प्रभारी सदर अस्पताल पवन कुमार मौर्य, कांस्टेबल अर्जुन यादव और हेड कांस्टेबल अंगद यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...