नवादा, फरवरी 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंबई से करोड़ों का सोना-चांदी लेकर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय साक्ष्यों की मदद से मुंबई की पुलिस ने नेमदारगंज पुलिस के साथ छापेमारी कर आरोपित को 18/19 फरवरी की रात थाना क्षेत्र के कझिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नगद समेत करीब 20 लाख का सोना, चांदी व हीरा बरामद किया गया है। बरामद सामानों में 127.86 ग्राम सोना, 124.05 ग्राम चांदी व 0.98 ग्राम हीरे का टुकड़ा शामिल है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से 94 हजार के करीब नगद भी बरामद किया है। बरामद की गयी धातुओं की कुल कीमत करीब 19 लाख आंकी गयी है। आरोपित की पहचान बिनोद सिंह के बेटे प्रेम सिंह के रूप में की गयी है। वह मूलत: मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.