मुंबई से आए युवक की गंगा में डूबने से मौत
वाराणसी, मई 10 -- चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। मार्कण्डेय महादेव मंदिर (कैथी) के पास स्नान करते समय युवक गंगा में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। कूटी घाट पर शनिवार सुबह घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नयेपुर गांव (फूलपुर) निवासी 37 वर्षीय राजू कन्नौजिया अपने दोस्त विकास यादव, दिनेश यादव और राकेश यादव के साथ मुंबई में काम करते थे। वे सभी शनिवार सुबह ट्रेन से कैंट स्टेशन पर उतरे। इसके बाद दर्शन-पूजन के लिए मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन से पहले उन्होंने गंगा स्नान करने का फैसला किया। नहाते वक्त राजू फिसल कर गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उन्हें डूबने से बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही कैथी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद राजू का शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.