आगरा, सितम्बर 28 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल एवं बांद्रा टर्मिनस से धौलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी सं. 09007/09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 2 एवं 6 अक्टूबर को और धौलपुर से 3 एवं 7 अक्टूबर को चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में धौलपुर से ट्रेन दोपहर 2:00 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, आगरा कैंट से होते हुए धौलपुर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...