बरेली, मार्च 26 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने यात्रियों की मांग पर (09075-09076) मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन को रेग्यूलर कर नया नंबर जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन (21907-21908) मुंबई सेंट्रल कानपुर चलेगी। बुधवार को मुंबई से 10:55 बजे चलकर अगले दिन गुरुवार को 13:50 बजे काठगोदाम आयेगी। यहां से इसी दिन वापस शाम को 5:50 बजे चलकर बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा होते हुए शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...