मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन
आगरा, जून 6 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 21907/21908 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 27 मई से हर बुधवार को और काठगोदाम से 28 मई से हर गुरुवार चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.50 बजे मथुरा जं. और दोपहर 1.50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। ट्रेन काठगोदाम से शाम 5.30 बजे चलकर रात 1.05 बजे मथुरा जं. और अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच चलेगी ट्रेन यह भी पढ़ें- प्रयागराज-दादर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.