खगडि़या, जून 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 05586 मुंबई-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन करीब पौने 16 घंटे देरी से चली। जबकि 15725 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंदविहार एकसप्रेस करीब साढ़े नौ घंटे देरी से पहंुची। इधर 15566 न्यू दिल्ली- ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पांच घंटे लेट चली। जबकि 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब तीन घंटे देरी से चली। वहीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे लेट चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- मुंबई-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन चली पौने 16 घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान

हिंदी ह...