मुंबई, जुलाई 3 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस वक्त मॉनसूनी बारिश से सराबोर है। शुक्रवार को दिनभर लगातार बारिश होती रही। आलम यह रहा कि शहर के कई इलाकों में केवल पांच घंटे में ही 70 मिलीमीटर (मिमी) से अधिक वर्षा दर्ज की गई है और आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और आसपासके इलाकों में 'भारी से बहुत भारी बारिश' का अनुमान जताया है और रेड अलर्ट जारी किया है। इस लिहाज से मुंबई वालों के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक 73.8 मिमी बारिश बांद्रा में हुई। इसके बाद प्रभादेवी में 72.2 मिमी, बांद्रा पश्चिम में 70.8 मिमी और परेल में 69.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश का अन...