मुंबई, जून 25 -- मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार रात को तेज बारिश के दौरान लोकल ट्रेन का दरवाजा खुला रखने या बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मयंक लोहार के रूप में हुई है, जो विरार के रहने वाले थे और अंधेरी के वेस्टसाइड आउटलेट में काम करते थे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी रोशन सुवर्णा (30 वर्ष) को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पनवेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मीरा-भायंदर का निवासी है और मुंबई एयरपोर्ट के कार्गो हब में बारकोड मेकर का काम करता है। पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे शुरू हुई, जब मयंक और रोशन दोनों अंधेरी स्टेशन से चर्चगेट-नालासोपारा लोकल ट्रेन के...