जमशेदपुर, मार्च 28 -- मुंबई मेल के पेंट्रीकार कर्मचारियों से अवैध हॉकर के मारपीट करने के मामले में केस 30 मार्च को दर्ज होगा। जख्मी पेंट्रीकार कार मैनेजर संतोष शर्मा ट्रेन ड्यूटी में मुंबई से लौटने के बाद टाटानगर रेल थाना आएंगे। इससे रेल पुलिस संतोष शर्मा के बयान पर मारपीट व जानलेवा हमला का केस दर्ज करेगी। झालमुड़ी बेचने वालों के समूह ने मुंबई मेल में चढ़ने से रोकने पर पेंट्रीकार कर्मचारियों से गुरुवार सुबह टाटानगर स्टेशन पर मारपीट की थी। इससे पेंट्रीकार मैनेजर संतोष शर्मा एवं एक अन्य कर्मचारी जख्मी हुआ है। पेंट्रीकार मैनजर ने बताया कि 22 मार्च को भी मुंबई मेल में टाटानगर से सवार अवैध हॉकर ने पेंट्रीकार में मारपीट कर चुके हैं। टिकट निरीक्षक की सूचना पर खड़गपुर के आरपीएफ जवानों ने सभी को पकड़ा था। लेकिन केस दर्ज करने के बजाय चेतावनी देकर छ...