नई दिल्ली, मार्च 15 -- बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार को कहाकि अवैध और वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर मुंबई की महापौर रितु तावड़े के आधिकारिक वाहन से लाल-नीली बत्तियां हटा दी गई हैं। एक बयान में, बीएमसी ने कहा कि महानगरपालिका के पदाधिकारियों को आवंटित वाहनों से भी इसी तरह की बत्तियां हटा दी गई हैं। पिछले महीने मुंबई की महापौर का पदभार संभालने के बाद तावड़े 44 वर्षों में इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली दूसरी भाजपा पार्षद बन गई। उनको उपलब्ध कराये गए एक बहुउद्देशीय वाहन (एमपीवी) में लाल और नीली बत्तियां लगी थीं। सोशल मीडिया पर उठा था सवालबयान के अनुसार, बीएमसी ने यह कार्रवाई तब की जब प्रशासन के संज्ञान में आया कि उसके कुछ वाहनों में बत्तियां लगी हुई हैं। बयान में तावड़े की बत्ती लगी आधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.