नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- "देश की राजनीति में अब 'स्कूल जिहाद' नामक नया शब्द सामने आया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रविवार को मुंबई में "स्कूल जिहाद" होने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि कई मुंबई में कई मुस्लिम भू-माफियाओं ने अवैध स्कूल बनाना सरकारी जमीन हड़पने और जिहाद फैलाने के प्रयास का हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि इन स्कूलों में से कई में मस्जिदों का निर्माण भी हो चुका है मुंबई में अपने ऑफिस में मीडिया को संबोधित करते हुए सोमैया ने कहा बीएमसी ने पूरे मुंबई में 164 अवैध स्कूलों की सूची जारी की है। इन 164 स्कूलों में से कथित तौर पर 150 स्कूल मुस्लिम भू माफिया से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे 65 स्कूल गोवंडी में, 25 मलाड में और 12 कुर्ला में स्थित हैं, और ये संस्थान बिना अनुमति या मान्यता के चल रहे हैं। सोमैया ने आरोप लगाय...