बेगुसराय, फरवरी 5 -- मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल की बेटी कविता रंजन को डिजाइन और ड्रेप आर्टिस्ट के क्षेत्र में दादा साहब फाल्के चित्रपट यूनियन द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा और टेलीविजन उद्योग में उनके तकनीकी और कलात्मक योगदान के लिए दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ा है। यह सम्मान दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स 2026 के दौरान दिया गया जिसका आयोजन 25 जनवरी 2026 को मुंबई के होटल सहारा स्टार में हुआ था। दादा साहब फाल्के चित्रपट यूनियन के अलावा, उसे दिसंबर 2025 में 'प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड' से भी नवाजा गया था। कविता रंजन साड़ियों को अलग-अलग शैलियों में बांधने की अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। कविता के पिता इफको से सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि बेटी ने क्षेत्र के लो...