प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव निवासी विनोद का परिवार मुंबई में रहता है। मुंबई में उनके साथ रह रहीं उनकी पत्नी गायत्री गौड़ शनिवार सुबह बच्चों को कोचिंग सेंटर छोड़ने के लिए स्कूटी से गई थीं। बच्चों को छोड़ने के बाद वह लौट रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गायत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 14 साल का मानस और छोटा बेटा 12 साल का सरस है। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। रोते बिलखते परिजन शव को घर ला रहे हैं। सोमवार सुबह तक शव के घर पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...