नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच एक बेहद दुखद खबर आई है। लालबाग में ही एक गणपति पांडाल के पास करंट लगने की वजह से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कालाचौकी में दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पांडाल के करीब रात में ही 3 बजे के आसपास यह घटना हुई। इस वक्त भी पांडाल में भारी भीड़ थी। अधिकारियों के मुताबिक लालबाग इलाके में वैसे भी गणपति उत्सव के दौरान भारी भीड़ होती है। इसी बीच गणपति पांडाल के पास ही करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मलने के बाद पुलिस, अग्निश्मन विबाग और बेस्ट...