औरैया, जून 24 -- थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी एक युवक की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बकौहा गांव निवासी 26 वर्षीय बंटी पुत्र राकेश कुमार 19 जून को कंधिया गांव के कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में मुंबई के कांदिवली वेस्ट गया था। परिजनों के मुताबिक 23 जून की देर रात कंधिया गांव के एक युवक ने फोन पर सूचना दी कि ट्रेन की चपेट में आने से बंटी की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही बंटी का भाई अन्नू मुंबई के लिए रवाना हो गया। वहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार शाम बंटी का शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल...