सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव के एक युवक का शव मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन के ट्रैक के किनारे मिला। वह चार दिन से अपने कमरे से गायब था। मृतक की मां ने उस्का बाजार थाना पर तहरीर देकर कमरे में साथ रह रहे जिले के दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।बसावनपुर गांव की रहने वाली शांति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति शैलेंद्र कुमार (35) जिले के लोगों के साथ कंजूर मार्ग स्थित एक किराए के कमरे में साथ रहते थे। 26 मार्च को पति घर से निकले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। संपर्क नहीं होने से अनहोनी की आशंका होने लगी थी। तीस मार्च को कुर्ला रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पास उनका शव मिला। शव पर चोट के कई निशान थे। वह जिल दो लोगों के साथ रहते थे उनके साथ ही मेरे पति घर आने के लिए ...