गिरडीह, अप्रैल 7 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सांख गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक तुरी की मुंबई में आकस्मिक मृत्यु हो गई। वे मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि अशोक तुरी अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अन्य प्रवासी मजदूरों के सहयोग से सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई से गांव सांख लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान पंसस अकलेश यादव, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार, नीतीश राउत, दिनेश राउत, बीरेंद्र याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.