पटना, जनवरी 22 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि मुंबई स्थित बिहार भवन के निर्माण का निर्णय बिहार सरकार की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। श्री पटेल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि मुंबई में इलाज के लिए जाने वाले बिहार के रोगियों, उनके परिजनों तथा वहां वर्षों से परिश्रम और मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले बिहारवासियों के लिए एक सहारा बनेगा। इस जनकल्याणकारी निर्णय को कुछ सिरफिरे और अवसरवादी लोगों के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से रोका नहीं जा सकता। महाराष्ट्र सरकार का इस परियोजना को लेकर पूर्ण सहयोग है और दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय, संवैधानिक मर्यादाओं और संघीय भावना के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। मुंबई की प्रगति में बिहारियों के खून-पसीने की मेहनत शा...