कटिहार, अप्रैल 18 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के धर्मपुर पंचायत स्थित पलासी ग्राम निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद शकील (23वर्ष) की निर्माधीन इमारत से काम करने के दौरान गिरने से गुरूवार को मौत हो गई। गुरुवार की देर रात घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही माता, पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शकील पलासी ग्राम निवासी मोहम्मद इदरीश का पुत्र था। आठ माह पूर्व मुंबई गया हुआ था। वह मुंबई स्थित दहिसर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का कार्य कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात उन्हें घटना की जानकारी मिली। पंचायत के मुखिया रकीब अली, उपमुखिया हारून अली एवं पंसस शम्स तबरेज ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मदमदपुर सकड़ा के मजदूर की गुड़गांव में मौत, परिजनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.