नई दिल्ली, अगस्त 12 -- मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया है। यहां के कुर्ला पश्चिम स्थित एशो नगर की गौशिया चॉल में बुधवार तड़के पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में कम से कम 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 3:48 बजे हुआ। मलबे के नीचे अभी भी 6 से 8 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को निकालने के लिए NDRF और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना एक चॉल के पास हुई। पहाड़ी के निचले हिस्से में बनी 6 से 7 कमरों पर अचानक भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थरों का मलबा आ गिरा। घटना के वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें...