प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- वैशपुर। मानधाता इलाके के सुवरनी गांव निवासी एक युवक मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के बाद फरार हो गया। मुंबई से आई पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मानधाता थाना क्षेत्र के सुवरनी गांव निवासी अरमान खान मुंबई के शिवाजीनगर गोवंडी में रहता था। वहां हाल में ही एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला। मुंबई के शिवाजीनगर गोवंडी थाने से पुलिसकर्मी बुधवार को मानधाता आए। यहां हेड कांस्टेबल विसर्जन राम और हरीपाल के सहयोग से आरोपी को उसके घर से गिरफतार कर लिया। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...