गोरखपुर, अगस्त 25 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सनहां गांव निवासी 23 वर्षीय युवक बेलाल की सोमवार शाम मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सनहां निवासी नबाबुद्दीन का बेटा बेलाल करीब 20 दिन पहले अपने बहनोई के इलाज के सिलसिले में मुंबई गया था। सोमवार शाम वह लोकल ट्रेन से कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन से गिरकर वह चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। बेलाल दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई आदिल विदेश में रहता है। बेलाल की शादी नहीं हुई थी। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...