सिद्धार्थ, मई 25 -- लोटन। लोटन क्षेत्र के नेतवर गांव निवासी शिवकुमार जायसवाल के बेटे चिराग जायसवाल (13) मुंबई में शुक्रवार को छत पर खेलते समय अचानक नीचे गिर गया। गिरते समय वह बिजली तार के संपर्क में भी आ गया। इससे वह घायल हो गया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुंबई में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...