सिद्धार्थ, सितम्बर 22 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पठानडीह धोबहा निवासी 17 वर्षीय शनि गुप्ता की शनिवार रात मुंबई में संदिग्ध परस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मुंबई पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कराने और पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ला रहे हैं। पठानडीह धोबहा निवासी गजाधर गुप्ता का तीसरा बेटा शनि पिछले करीब पांच-छह वर्षों से मुंबई के पड़गा स्थित जगजीवन की पीवीसी कंपनी में काम करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे उसने घर पर फोन कर परिजनों का हालचाल जाना। बातचीत के बाद उसने फोन रख दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद परिवार के पास दोबारा फोन आया। इसमें शनि के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई। अचानक मिली इस खबर से परिवार में चीख-पु...