बदायूं, अप्रैल 26 -- थाना क्षेत्र के एक युवक की मुंबई में सोलर प्लांट पर काम करते समय हादसे में मौत हो गई। पैर फिसलने से आई चोटों के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात हुई है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव प्रदुलपुर के रहने वाले 32 वर्षीय राजीव शर्मा पुत्र अशोक कुमार करीब 25 दिन पहले ठेकेदार रिंकू शर्मा निवासी गांव बियोर कासिमाबाद के साथ मुंबई में सौर ऊर्जा प्लांट पर काम करने गए थे। 24 अप्रैल को कार्य के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पडघा थाना (ठाणे, मुंबई) ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की।इसके बाद ठेकेदार और अन्य सहयोगी राजीव शर्मा का शव गांव प्र...