मुंबई, अप्रैल 28 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के हुए सनसनीखेज चाकू हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति पहले सुरक्षा गार्डों से उनका धर्म पूछता है और फिर निहत्थे गार्ड व सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला कर देता है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मुंबई के नया नगर इलाके में वोकहार्ट अस्पताल के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत में हुई। मोबाइल फुटेज में 31 वर्षीय जुबैर अंसारी को नारंगी टी-शर्ट पहने हुए दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला करते दिखाया गया है। वीडियो में चीख-पुकार सुनाई दे रही है। हमलावर एक गार्ड पर लगातार वार करता है, जबकि घायल व्यक्ति लंगड़ाते हुए भागने की कोशिश करता है और मदद की गुहार लगाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.