मुंबई में करंट लगने से प्रतापगढ़ के युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी युवक की मुंबई में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक पाल मुंबई के बोईसर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने कमरे में टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता कि अशोक कमरे में अकेले रहता था। आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.