गंगापार, मई 3 -- घूरपुर क्षेत्र के बगबना निवासी अमन कुशवाहा को एक मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें ताइक्वांडो के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने से बगबना गांव सहित पूरे क्षेत्र में लोगों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...