महाराजगंज, अगस्त 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवाराजा बरईपट्टी निवासी 45 वर्षीय मजदूर उदयराज वर्मा की मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मुंबई गया था। वहां वह टाइल्स लगाने का काम करता था।परिजनों के अनुसार भोजन करने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिचित उसे स्थानीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उदयराज की कमाई से ही परिवार का पालन-पोषण होता था। पत्नी नेहा और तीन बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसके मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उदयराज छह भाइयों में से एक था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चु...