देवघर, अप्रैल 12 -- जसीडीह। साइबर ठगी के एक मामले में मुंबई पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोयरीडीह गांव में छापेमारी की। हालांकि आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर टीम को यहां से बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, वर्ष- 2025 में मुंबई के धारावी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को मोबाइल पर लिंक भेजकर करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। पीड़ित के आवेदन पर धारावी थाना कांड संख्या-135/25 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जसीडीह के कोयरीडीह गांव के दो व्यक्ति ठगी में शामिल हैं। उसी आधार पर मुंबई पुलिस के पदाधिकारी गिरीश मरजेकर और पीसी किरण टीम के साथ गांव पहुंचे और संदिग्धों की तलाश की। हालांकि, स्थानीय स्तर पर पूछताछ में उक्त नाम के कोई व्यक्ति नहीं मिलने की बात भी कही गयी। उसके बाद पुलिस टीम बिना कार्रवाई क...