हापुड़, मई 28 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने एक शातिर चोर और गैंगस्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। आरोपी की महाराष्ट्र राज्य के गणेशपेठ थाना पुलिस को काफी दिनों से चोरों के मामले में तलाश थी। मुंबई पुलिस को आरोपी को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अंतराज्यीय चोर गिराह का सदस्य है। जिसके खिलाफ गाजियाबाद, बनारस, मेरठ और बनारस के विभिन्न थानों में 23 मुकदमें दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर चोर रामपुर रोड पर रैवन फैक्ट्री के पास से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ...