देहरादून, जुलाई 2 -- उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस ने शहर के एक निवासी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए देहरादून में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों से ठगी करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मानखुर्द पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, यह फर्जी कॉल सेंटर तब सामने आया जब शहर की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि जनवरी-फरवरी में कुछ लोगों ने निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने के बहाने उससे ठगी की गई।महिला से ठग लिए 2.5 लाख रुपए इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित भर्ती प्रक्रिया के नाम पर महिला से अपने बैंक खातों में करीब 2.5 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए उकसाया कि जब नौकरी नहीं मिली और आरोपियों ने उसके सवालों का जवाब देना बंद कर दिया,...